सीवान, फरवरी 17 -- भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। थानाक्षेत्र के चोरमा बाजार स्थित तालाब में सोमवार की दोपहर नहाने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक चोरमा के तिलक साह का पुत्र अनुप कुमार (20 वर्ष) बताया जाता है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के हीं ग्रामीण चिकित्सक सुरेश कुमार श्रीवास्तव की पत्नी की मृत्यु होने पर सोमवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके अंतिम संस्कार में शामिल लोग पोखरा में नहाने चले गए। पोखरे में स्नान कर सभी लोग घर लौट आए। लेकिन कुछ देर बाद बच्चों ने तालाब के किनारे एक चप्पल व मोबाइल पड़ा देखा। यह खबर सुनकर जब कुछ लोगों ने वहां जाकर देखा तो पाया कि मोबाइल तो अनूप कुमार का है। इसके बाद लोगों ने उसकी खोजबीन शुरू की। जब उसका कुछ पता नहीं चला तो लोगों को अंदेशा हुआ कि कहीं दाह संस्कार के बाद नहाने के दौरान वह तालाब में ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.