फरीदाबाद, फरवरी 14 -- फरीदाबाद। सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिल्प मेला का अब रविवार शेष रह गया है। ऐसे में अंतिम शनिवार को मेला देखने के लिए सबसे अधिक पर्यटक पहुंचे। पर्यटन विभाग के अनुसार 2.50 लाख पर्यटकों ने मेला देखा।अबतक 10 लाख से अधिक पर्यटक देख चुके हैं। सुबह दस बजे से ही परिसर में पर्यटक जुटने लगे थे और दोपहर 12 बजे तक मेला परिसर की मुख्य सड़क पर्यटकों की भीड़ से खचाखच भर गई थी। आलम यह था कि मेले के पांचों प्रवेश द्वार पर शाम पांच बजे तक पर्यटकों की लंबी कतार थी। एकदम से पर्यटकों की भीड़ मेला परिसर तथा मुख्य व छोटी चौपाल पर पैर रखने की जगह नहीं थी। मेला में पर्यटकों की भीड़ बढ़ने हस्तशिल्पी काफी प्रसन्न दिखे। चौपाल, हस्तशिल्पियों के स्टॉल और फूड कोर्ट पर सिर्फ पर्यटकों की भीड़ दिखाई दे रही थी। दोपहर के समय फूड कोर्ट में पैर र...