रिषिकेष, फरवरी 7 -- डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि भाजपा सभी वर्गों के विकास के लिए कार्य कर रही है। प्रत्येक व्यक्ति तक विकास की लहर पहुंचाना ही भाजपा की प्राथमिकता है। शनिवार को रानीपोखरी में कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में विधायक बृजभूषण गैरोला ने भूमि-पूजन कर रानीविहार-रानीपोखरी के लिए निर्मित हो रही इंटरलॉकिंग टाइल्स आंतरिक सड़क का निर्माण कार्य शुरू किया। उन्होंने कहा कि यह सड़क लगभग 74 लाख की लागत से लोक निर्माण विभाग द्वारा किया जा रहा है। रानी विहार और रानीपोखरी के निवासियों के लिए यह सड़क निर्माण कार्य अत्यंत आवश्यक है। हमारी प्राथमिकता है कि विकास की लहर अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। ये सड़कें केवल आवागमन का साधन नहीं हैं, बल्कि क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान देंगी। यह कार्य न केवल सुविधा दे...