मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 5 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जिला निर्वाची पदाधिकारी ने अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी है। लेकिन, अब भी इसमें कई तरह की गड़बड़ियां हैं। इस पर मतदाता फिर से सवाल खड़े कर रहे हैं। विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य के दौरान मुशहरी प्रखंड के भगवानपुर गांव अंतर्गत नंदपुरी टोला (वार्ड 04) में एक ही होल्डिंग नंबर पर 269 लोगों का निवास दिखाया गया था। उस पर स्थानीय लोगों के साथ राजनीतिक पार्टियों ने भी आपत्ति जतायी थी। लेकिन, यह गड़बड़ी अंतिम मतदाता सूची प्रकाशन के बाद भी दूर नहीं हो सकी। हालांकि, प्रारूप में एक होल्डिंग पर 269 लोग थे। अब सिर्फ 65 ही बच गये हैं। 27 नंबर होल्डिंग पर अब 69 लोग बचे हैं। वहीं 07 नंबर होल्डिंग पर 18 लोग। होल्डिंग नंबर मिला नहीं, मतदाता सूची में डाला कैसे नंदपुरी के लोगों ने शनिवार को सवाल उठाया है कि उनके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.