सीतामढ़ी, अक्टूबर 1 -- सीतामढ़ी। विशेष गहन मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य के बाद अंतिम सूची का प्रकाशन किया गया। अगस्त में प्रारूप प्रकाशन के बाद दावा-आपति प्राप्त किया किया गया। साथ ही सूची में नाम नहीं रहने पर फॉर्म छह भर कर कागजात के साथ जमा लिया गया। अगस्त में प्रारूप प्रकाशित सूची से पहले जिला में 26 लाख 27 हजार 133 मतदाता का नाम था। जिसमें पुरूष मतदता 13 लाख 85 हजार 986 तथा महिला मतदाता 12 लाख 41 हजार 91 का नाम था। अंतिम प्रकाशन में कुल मतदाता 24 लाख 49 हजार 659 नाम दर्ज है। जिसमें 13 लाख 70 हजार 623 पुरूष मतदाता है। वहीं 11 लाख 11 हजार 504 महिला मतदाता व 44 थर्ड जेंडर का नाम शामिल है। जिसमें एक लाख 77 हजार 474 मतदाता का नाम कम हो गए है। जिसमें 90 हजार 698 मृत मतदाता का नाम हटाया गया है। वहीं 26 हजार छह मतदाता का नाम दोहरी प्रविष्टी ...