पीलीभीत, सितम्बर 11 -- पीलीभीत। जिले के प्रभारी मंत्री बल्देव सिंह औलख ने मझोला क्षेत्र के जोशी कॉलोनी रानी कॉलोनी आदि क्षेत्र में बाढ़ पीडितों से मुलाकात की। उनकों संबोधित करते हुए कहा कि बाढ़ से बचाव के लिए लगातार कार्ययोजना बना रही है। कहा कि बाढ़ राहत को लेकर किसी को असुविधा नहीं होने दी जाएगी। राज्यमंत्री/प्रभारी मंत्री औलख ने लोनिवि के अतिथि गृह पहुंच कर शासकीय योजनाओं व अधिकारियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा भी की। साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग बलदेव सिंह औलख की अध्यक्षता में बाढ़ की समीक्षा बैठक पीडब्लूडी गेस्टहाउस में सम्पन्न हुई। बैठक में मंत्री औलख द्वारा मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला पंचायतराज अधिकारी, उप कृषि निदेशक, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्...