बक्सर, मार्च 18 -- इटाढ़ी, एक संवाददाता। बड़कागांव एवं विक्रम इंग्लिश पंचायत में पैक्स चुनाव के लिए नामांकन के आखिरी दिन अध्यक्ष पद के लिए कुल छह अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। वहीं, प्रबंध कार्यकारिणी समिति के सदस्य पद के लिए कुल 24 उम्मीदवारों ने नामजदगी का पर्चा दाखिल किया। बड़कागांव पंचायत में मंगलवार को अध्यक्ष पद के लिए हरेंद्र कुमार एवं चंदन कुमार जायसवाल ने नामांकन पत्र दाखिल किया। बड़कागांव पंचायत में पैक्स अध्यक्ष पद के लिए धर्मेंद्र यादव, सतीश सिंह उर्फ शक्ति सिंह के साथ ही हरेंद्र कुमार एवं चंदन कुमार जायसवाल ने पर्चा दाखिल किया है। वहीं, विक्रम इंग्लिश पंचायत में राधिका देवी, राजू कुमार, धनजी सिंह एवं छठु सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इस पंचायत में इन उम्मीदवारों के साथ ही चंदन कुमार, अनूप कुमार एवं अनंत कुमार सिंह अ...