प्रयागराज, फरवरी 5 -- मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के क्रम में शुक्रवार को फॉर्म छह जमा करने का आखिरी दिन होगा। अगर किसी ने इस दिन आवेदन नहीं किया तो उसका छह मार्च को प्रकाशित होने वाली अंतिम मतदाता सूची में नाम बाहर रहेगा। एसआईआर अभियान के दौरान स्थानांतरित, मृत और अनुपस्थित (एएसडी) वोटरों के कारण बड़ी संख्या में नाम कटे थे। जिले की मतदाता सूची 46 लाख 92 हजार से घटकर लगभग 35 लाख 39 हजार रह गई। इसके बाद जिला प्रशासन ने पांच लाख नए वोटर जोड़ने का लक्ष्य रखा था। एसआईआर की शुरुआत से आलेख्य प्रकाशित होने के पहले और बाद में अब तक लगभग दो लाख फॉर्म ऐसे आए हैं, जो नए वोटर बनना चाहते हैं। यानी प्रशासन के लक्ष्य को पूरा करने के लिए तीन लाख फॉर्म छह जमा होने चाहिए। हालांकि एक दिन में यह संख्या पूरी होते नहीं दिख रही है। फिलहाल नए...