जौनपुर, मार्च 28 -- जौनपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 के कापियों का मूल्यांकन अंतिम चरण में है। विभाग के अनुसार मूल्यांकन के बाद परीक्षा का परिणाम अप्रैल के प्रथम सप्ताह के बाद कभी भी घोषित किया जा सकता है। हालांकि, जिले कापियों का मूल्यांकन अब नाम मात्र का बचा है। जिले के छह मूल्यांकन केन्द्रों पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के आठ लाख 46 हजार 252 कापियों का मूल्यांकन करने के लिए तीन हजार 830 परीक्षक लगाए गए हैं। इसमें से अब हाईस्कूल का 7.60 यानि 35 हजार 657 और इंटर का 10.63 फीसदी यानि 40 हजार 218 कापियां का मूल्यांकन करना बाकी रह गया है। मालूम हो कि जिले के छह केन्द्रों पर 19 मार्च से यूपी बोर्ड 2025 के कापियों का मूल्यांकन शुरू हुआ। जिसमें तीन केंद्र पर हाईस्कूल का चार लाख 38 हजार 979 और इंटर का तीन केंद्र पर तीन लाख 78 हजार 273 कापियों का मूल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.