मुजफ्फरपुर, अगस्त 30 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी पश्चिमी ऐश्वर्या प्रिय के कोर्ट में कार्यरत पेशकार पुनीतलाल राम को उनके अंतिम कार्य दिवस पर शनिवार को सम्मानित किया गया। वे रविवार को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीजेएम राज कपूर मौजूद थे। इस कार्यक्रम में शामिल कर्मचारियों ने उनके स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना की। इसमें खुर्शीद आलम, राजेश वर्मा, सत्येंद्र कुमार, घनश्याम मिश्रा, रविंद्र कुमार, रमेश कुमार, लखींद्र राम, शंभू पासवान, सुजीत कुमार, सुरेश कुमार, संजीव कुमार, रवि कुमार व रेखा कुमारी शामिल थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...