बरेली, जनवरी 20 -- बरेली। अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय शूटिंग (पुरुष एवं महिला) चैंपियनशिप 2025-26 (10 मीटर एयर पिस्टल एवं राइफल) के संबंध में स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय ने शुद्धिपत्र जारी किया है। भारतीय विश्वविद्यालय संघ से संबंद्ध विश्वविद्यालयों के खेल निदेशक, पंजीयक एवं खेल अधिकारियों को सूचित किया कि पुरुष वर्ग के लिए पात्रता एवं दस्तावेज सत्यापन 26 जनवरी से 27 जनवरी तक तथा महिला वर्ग के लिए 30 जनवरी को किया जाएगा। पुरुषों की प्रबंधकों की बैठक 26 जनवरी और महिलाओं की बैठक 30 जनवरी को आयोजित होगी। पुरुष प्रतियोगिता 27 से 30 जनवरी, मिश्रित प्रतियोगिता 31 जनवरी तथा महिला प्रतियोगिता एक से चार फरवरी तक चलेगी। 27 जनवरी को शूटिंग रेंज अनौपचारिक अभ्यास के लिए उपलब्ध रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...