भागलपुर, फरवरी 7 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता टीएमबीयू की हैंडबॉल टीम के मेघालय में आयोजित होने वाली अंतर विवि हैंडबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने का रास्ता साफ हो गया है। टीम को ले जाने से लेकर वापस आने तक के खर्च के लिए अग्रिम भुगतान की अनुमति क्रीड़ा परिषद को मिली है। इसके लिए कुलपति प्रो. विमलेंदु शेखर झा ने निर्देश दिया है। विवि की टीम आठ फरवरी को मेघालय के लिए निकलेगी। शुक्रवार को अग्रिम को लेकर निर्देश मिला है, अन्यथा अब तक टीम को भेजे जाने के लिए असमंजस की स्थिति थी। वर्ष 2025 में कई टीमों के जाने में राशि का रोड़ा सामने आया था, लेकिन कुलपति ने उनका समाधान किया था। उनका निर्देश है कि यदि खिलाड़ी बेहतर हैं तो उन्हें खेले जाने के लिए बाहर जाने में किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...