अररिया, जनवरी 11 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार में आयोजित अंतर-राज्य स्तरीय राज्यसभा गोल्ड कप टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में बिहार के एमएससी फारबिसगंज टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए असम की सीएसके श्रीराम टीम को 90 रनों से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया। इस ऐतिहासिक जीत के बाद फारबिसगंज शहर और आसपास के इलाकों में जश्न का माहौल है। शनिवार को खेले गए फाइनल मैच में फारबिसगंज के कप्तान अनुभव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। फारबिसगंज की टीम ने 19.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 190 रन बनाए। कप्तान अनुभव ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 66 गेंदों में शानदार 110 रन बनाए। उनके अलावा राजेश सिंह ने 15 गेंदों में 22 रन और प्रेम ने 9 गेंदों में 14 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी असम की टीम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.