कटिहार, फरवरी 13 -- कटिहार, निज संवाददाता पूर्णिया विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित अंतर महाविद्यालय खेल प्रतियोगिता के लिए खो-खो खेल के लिए केबी झा कॉलेज को भारित किया गया। 12 फरवरी को प्राचार्य डॉक्टर हरेंद्र कुमार सिंह ने खेल का उद्घाटन किया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से अनुशासित होकर खेलने की अपील की। कहा कि खेल में जीत- हार का उतना महत्व नहीं होता जितना कि भाग लेना होता है। पीटीआई पशुपति झा ने अतिथियों का स्वागत किया और खेल के संबंध में जानकारी दी। उद्घाटन पर फैन्सी मैच डीएस कॉलेज और केबी झा कॉलेज के खिलाड़ियों के बीच खेला गया। डीएस कॉलेज टीम के कप्तान आयुष कुमार और केबी झा कॉलेज टीम के कप्तान सौरभ कुमार थे। टॉस जीतकर डीएस कॉलेज ने डिफेंडर बनने का चयन किया। क्रीडा पदाधिकारी डॉक्टर मिलन कुमार ने बताया कि लड़कियों में केवल केवी झा कॉलेज की ही...