आरा, जनवरी 6 -- आरा, निज प्रतिनिधि वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता 2025-26 के दूसरे दिन दो मैच खेले गए। महाराजा कॉलेज के खेल मैदान पर खेली जा रही प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को पहला मैच शेरशाह कॉलेज सासाराम बनाम एसबी कॉलेज आरा के बीच खेला गया। इस मैच में एसबी ने शेरशाह कॉलेज सासाराम को चार विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। वहीं दूसरा मैच एमवी कॉलेज बक्सर और एचडी जैन कॉलेज आरा के बीच खेला गया। मैच में एमवी कॉलेज बक्सर ने जीत दर्ज की। बुधवार को तीसरे दिन सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा। पहला सेमीफाइनल एसबी कॉलेज आरा और महाराजा कॉलेज के बीच और दूसरा सेमीफाइनल मैच एमवी कॉलेज बक्सर और एसवीपी कॉलेज भभुआ के बीच होगा। सेमीफाइनल में जीत दर्ज करने वाली टीमों के बीच फाइनल मुकाबला गुरुवार को होगा। मौके पर प्राच...