कटिहार, फरवरी 14 -- कटिहार निज संवाददाता पूर्णिया विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित एवं पूर्णिया कॉलेज पूर्णिया की मेजबानी में 12 फरवरी तक आयोजित अंतर महाविद्यालय एथलेटिक्स मीट 2025- 26 में डीएस कॉलेज के खिलाड़ियों ने अभूतपूर्व शौर्य का प्रदर्शन करते हुए पदकों की झड़ी लगा दी। कटिहार आने पर प्राचार्य कक्ष में उनका स्वागत किया गया। प्राचार्य डॉ प्रशांत कुमार ने बताया कि पुरुष वर्ग में महाविद्यालय ने सभी अन्य कॉलेजों को पीछे छोड़ते हुए ओवरऑल विनर का खिताब जीता। साथ ही महिला एवं पुरुष दोनों वर्गों के संयुक्त अंक तालिका में भी सर्वोच्च स्थान प्राप्त कर डीएस कॉलेज टूर्नामेंट का ओवरऑल चैंपियन बना। स्वर्ण पदक जीतने वालों में 400 मीटर रेस में इरफान, लॉन्ग जंप एवं ट्रिपल जंप में जयदेव, रिले रेस में इरफान, निखिल, जयदेव, सुब्रत, 100 और 200 मीटर रेस में निख...