चाईबासा, मार्च 17 -- चाईबासा। झारखण्ड राज्य क्रिकेट संघ के तत्वावधान में पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंतर जिला महिला अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता के ग्रुप-बी के उद्घाटन मैच में धनबाद ने खूँटी को एकतरफा मुकाबले में 148 रनों से पराजित कर पूरे चार अंक हासिल किए। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए धनबाद की पूरी टीम 37 ओवर में 204 रन बनाकर आल आउट हो गई। मध्यमक्रम के बल्लेबाज वृष्टि कुमारी ने पाँच चौके एवं एक छक्का की मदद से सर्वाधिक 48 रन बनाए। अन्य बल्लेबाजों में अयेशा अली ने सात चौके की सहायता से 32 तथा अंजलि सोरेन ने 21 रनों का योगदान दिया। खूँटी की ओर से सपना कुमारी ने 48 रन देकर तीन विकेट तथा काजल कुमारी ने 35 रन बनाकर दो विकेट हासिल किए। सुनीका कुमारी और प्रीति कुमारी को एक-एक सफलता हाथ लगी। जीत के लिए निर्धारित लक्ष्य क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.