चाईबासा, फरवरी 21 -- चाईबासा। झारखण्ड राज्य क्रिकेट संघ के तत्वावधान में लातेहार में चल रहे जे एस सी ए अंतर जिला अंडर-23 क्रिकेट प्रतियोगिता में पश्चिमी सिंहभूम ने रामगढ़ को 48 रनों से पराजित किया। इस प्रतियोगिता में पश्चिमी सिंहभूम की ये लगातार दूसरी जीत है। इससे पूर्व कल खेले गए मैच में इसने खूँटी को पराजित किया था। जिला खेल स्टेडियम लातेहार में खेले गए इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पश्चिमी सिंहभूम की टीम 41.2 ओवर में 175 रन बनाकर आल आउट हो गई। पश्चिमी सिंहभूम की ओर से एकमात्र सफल बल्लेबाज अनीश गुप्ता रहा जिसने 51 रन बनाए जबकि शुभम सिंह एवं ललित सिंह ने 22-22 रनों का योगदान दिया। जीत के लिए निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी रामगढ़ की टीम 36.4 ओवर में मात्र 127 रन बनाकर आल आउट हो गई। रामगढ़ की ओर से निशांत कुमार सिंह ने 5...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.