रांची, दिसम्बर 5 -- रांची, संवाददाता। सीएमपीडीआई के खेल मैदान में आयोजित तीन दिवसीय अंतर-क्षेत्रीय संस्थान वॉलीबाल टूर्नामेंट 2025-26 के दूसरे दिन कई मुकाबले हुए। इसमें क्षेत्रीय संस्थान-2 धनबाद का मुकाबला क्षेत्रीय संस्थान-5 बिलासपुर के बीच हुआ। जिसमें धनबाद ने बिलासपुर को 25-21, 27-07 से पराजित किया। वहीं, क्षेत्रीय संस्थान-1 आसनसोल बनाम क्षेत्रीय संस्थान-3 रांची के बीच मुकाबले में रांची ने आसनसोल को 28-26, 25-19 से हराया। क्षेत्रीय संस्थान-6 सिंगरौली का मुकाबला क्षेत्रीय संस्थान-7 भुवनेश्वर के बीच हुआ। इसमें भुवनेश्वर ने सिंगरौली को 25-11, 25-09 से हराया। जबकि क्षेत्रीय संस्थान-4 नागपुर बनाम मुख्यालय रांची के बीच हुए मुकाबले में मुख्यालय रांची ने नागपुर को 25-17, 25-15 से पराजित किया। इस तीन दिवसीय अंतर-क्षेत्रीय संस्थान वालीबाल टूर्ना...