बुलंदशहर, जनवरी 12 -- अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने संगठन के महामंत्री को धमकियों के विरोध में प्रदर्शन किया। साथ ही एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ता सोमवार को एकत्र होकर तहसील पर पहुंच गए। जहां राष्ट्रीय बजरंगदल के प्रांत मंत्री नितिन पंडित ने बताया कि इंटरनेट मीडिया पर अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के पश्चिमी उत्तर-प्रदेश महामंत्री गाैरव पर आपत्तिजनक टिप्पणी व धमकियां दी गईं। उन्होंने बताया कि गौरव 30 वर्षों से गौ, गंगा और संस्कृति की रक्षा के लिए कार्य कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने धमकी देने वाले पर कार्रवाई की मांग की और मुख्यमंत्री संबोधित ज्ञापन एसडीएम प्रतीक्षा पांडेय को सौंपा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.