रांची, जून 15 -- सिल्ली। मुरी के सिंगपुर निवासी अंतर्राष्ट्रीय वुशु कोच वाहिद अली की 90 वर्षीय माता कैरेतुल ऐन का रविवार को दिन के 11 बजे निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थीं। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। उनका अंतिम संस्कार 17 जून को सुबह 10 बजे सिल्ली एसएस हाई स्कूल के समीप सुलुमजुड़ी कब्रस्तान में किया जाएगा। सूचना मिलते ही पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो परिजनों से मिलने पहुंचे और दुख जताया। मौके पर जयपाल सिंह, प्रकाश राम, शिशिर महतो, अशोक सिंह, चांद हुसैन, मो. सुमेध, सय्यद राजू और खुर्शीद सहित कई लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.