फरीदाबाद, जून 6 -- फरीदाबाद। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले शुक्रवार को पुलिस लाइन फरीदाबाद में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कर पुलिस कर्मचारियों को योग बारे प्रशिक्षित किया गया। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष पर राज्य स्तरीय तैयारी करने के लिए निर्देशित किया गया है। जिस संबंध में 6 जून को पुलिस विभाग के कर्मचारियों का जिला स्तर पर योग प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन सुबह 6:30 से 7: 15 बजे तक पुलिस लाइन सेक्टर 30 में संयुक्त पुलिस आयुक्त, राजेश दुग्गल के नेतृत्व में फरीदाबाद पुलिस के कर्मचारियों का योग कार्यक्रम शिविर का आयोजन कराया गया। इस शिविर में फरीदाबाद पुलिस के 1000 से अधिक कर्मचारियों ने योगासन किए। कार्यक्रम के दौरान आयुष विभाग फरीदाबाद की टीम द्वारा पुलिस कर्मचारियों को यो...