फरीदाबाद, जून 12 -- नूंह। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के उपलक्ष्य में साऊथ रेंज रेवाड़ी में एक विशेष योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व पुलिस महानिरीक्षक अशोक कुमार ने किया। योग प्रशिक्षक उपनिरीक्षक राजेन्द्र सिंह ने अनुलोम-विलोम, कपालभाति जैसे प्राणायाम सिखाए। अशोक कुमार ने कहा कि योग से मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होता है और यह सभी उम्र के लोगों के लिए लाभकारी है। उन्होंने नशे से दूर रहने और शुद्ध खानपान अपनाने पर भी जोर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...