हाजीपुर, जून 22 -- हाजीपुर । सं.सू. अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह एवं पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा सुनीता सिंह के मुख्य आतिथ्य में पाटलिपुत्र रेल परिसर, पटना में 'एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग थीम पर आधारित योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ महाप्रबन्धक छत्रसाल सिंह एवं महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा सुनीता सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके उपरांत योग प्रशिक्षक ने योग के विभिन्न प्रकार के आसनों एवं प्राणायाम की क्रियाएं करवाई। योग से होने वाले बहुआयामी लाभ के संबंध में रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अवगत कराया गया। योगाभ्यास के दौरान अधिकारियों ने शरीर के विभिन्न अंगों को सुचारू रूप से कार्यशील रखने हेतु प्राणायाम एवं योग के अन्य विधाओं का अभ्यास किया। इससे पहले महा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.