देवघर, जून 18 -- देवघर, प्रतिनिधि। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के निर्देश में भारत स्वाभिमान न्यास के राज्य कार्यकारिणी सदस्य सह देवघर जिलाध्यक्ष अनुज कुमार त्यागी के नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व शहर के कई स्थानों पर प्रोटोकॉल का पूर्वाभ्यास योगगुरु शंभू कुमार बरनवाल द्वारा कराया जा रहा है। प्रोटोकॉल का पूर्वाभ्यास शहर के नंदन पहाड़, केकेएन स्टेडियम, जलसार योग कक्षा,आर एन बोस पुस्तकालय योग कक्षा सहित बाघमारा राधा कृष्ण मंदिर परिसर में कराया जा रहा है। जिसमें प्रोटोकॉल के विभिन्न आसन और प्राणायम योग साधकों द्वारा किया जा रहा है। इस संबंध में मीडिया प्रभारी सुमित सौरव ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व 19 जून को सुबह 7 बजे जलसार योग कक्षा से प्रभात फेरी निकाली जाएगी। प्रभात फेरी के माध्यम से लोगों को योग के प्रति जागरुक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.