बोकारो, जून 5 -- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर जिले के सभी कोटी के सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालय में कार्यरत शारीरिक शिक्षक व नोडल शिक्षकों के लिए जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी जगरनाथ लोहरा ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर जिला स्तर पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 5 जून को जिला मुख्यालय में किया जाएगा। जिसमें प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी की ओर से सभी प्रखंड से 2 शारीरिक शिक्षा शिक्षक और नोडल शिक्षक खेल हिस्सा लेंगे। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला शिक्षा अधीक्षक डॉ अतुल कुमार चौबे करेंगे। जबकि प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण 6 जून को प्रखंड मुख्यालय में किया जाएगा। जिसमें प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी की ओर से नामित प्रखंड के सभी संकुल से एक शारीरिक शिक्षा...