जहानाबाद, फरवरी 9 -- जिले के प्रतिभागियों ने तेलंगाना की संस्कृति, इतिहास और प्रशासनिक व्यवस्था को नजदीक से जाना युवाओं को हैदराबाद का संस्कृति और इतिहास मिली जानकारी, साथ ही अपने स्किल को कैसे विस्तार करें इसकी भी दिया गया प्रशिक्षण अरवल, निज संवाददाता। माय भारत के तहत आयोजित अंतरराज्यीय युवा आदान प्रदान कार्यक्रम में अरवल सहित बिहार के जिलों से 37 युवाओं ने भाग लिया। यह सात दिवसीय कार्यक्रम तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में आयोजित किया गया। जिसमें रंगारेड्डी जिला युवा अधिकारी ईसाय की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने तेलंगाना की संस्कृति, इतिहास और प्रशासनिक व्यवस्था को नजदीक से जाना। युवाओं ने सालारजंग म्यूजियम, गोलकुंडा किला, तेलंगाना विधानसभा, सचिवालय, सहित कई प्रमुख स्थलों का भ्रमण किया। समापन समारोह में तेलंगा...