चक्रधरपुर, दिसम्बर 12 -- बंदगांव,संवाददाता अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित जिला विधिक सेवा प्राधिकार चाईबासा के निर्देश अनुसार बंदगांव प्रखंड के मध्य विद्यालय हुडांगदा में अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस के अवसर पर जागरूकता रैली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मानव अधिकार मूल रूप से वह अधिकार हैं जो प्रत्येक व्यक्ति को मनुष्य होने के कारण मिलते हैं। मानव अधिकार मूल रूप से जिंदगी जीने स्वतंत्र और व्यक्तिगत सुरक्षा का अधिकार है। देश में सभी को समानता का अधिकार समान रूप से दिया गया है ,प्रत्येक व्यक्ति अपना लिंग ,जाति, धर्म ,संस्कृति, सामाजिक स्थिति में स्वतंत्र रूप से अधिकार प्राप्त है और कानून द्वारा संरक्षित है। मानव अधिकार की रक्षा केवल कानून से संभव नहीं है इसके लिए हम सभी को एक दूसरे के विचारों और अधिकारों के ...