सासाराम, मार्च 8 -- नोखा, एक संवाददाता। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर शनिवार को जीविका समूह सहित पंचायतों में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम किये गए। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। हरियाली जीविका महिला संकुलस्तरीय संघ व ज्ञानदीप जीविका महिला संकुलस्तरीय संघ में कार्यक्रम कर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के गुर सिखाए गए। वहीं दोनों संकुलस्तरीय संघ सदस्यों को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...