बरेली, मार्च 8 -- बरेली, मुख्य संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एल बी एस कॉन्वेंट स्कूल के डायरेक्टर रामकृष्ण शुक्ला ने स्कूल की सीनियर अध्यापिका ममता बाजपेई को पटका उढ़ाकर व भगवान रामलला का चित्र भेंट करके सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि हमारे देश में वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई, सरोजनी नायडू, किरण बेदी जैसी महिलाओं ने सशक्तिकरण की मिसाल प्रस्तुत की है। आज महिलाएं हवाई जहाज चला रही हैं। अंतरिक्ष पर जा रही हैं। पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर चल रहीं। कॉर्डिनेटर मानवी अजमानी ने सभी को धन्यवाद अर्पित किया। शिवांश शुक्ला, सोनम पटेल, काजल, दिव्या, खुश सिंह, बृजेश सहाय, अर्शी, आकांक्षा शर्मा, मेघा, अनुप्रदा, गुनगुन राजपूत, शिवानी माहेश्वरी आदि लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.