हरिद्वार, मार्च 8 -- हरिद्वार, संवाददाता। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर गायत्री तीर्थ शांतिकुंज में महिला मण्डल की ओर से 27 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ किया गया। इसमें सैकड़ों साधकों ने यज्ञ में आहुतियां डाली। शैलदीदी ने अपने संदेश में कहा कि गायत्री परिवार की संस्थापिका भगवती देवी शर्मा ने साठ के दशक में महिलाओं के विकास के लिए कार्य शुरू किया था। उन्होंने सभी वर्ग, जाति, सम्प्रदाय की महिलाओं को समान रूप से जागरूक करने के लिए अनेक प्रयास किए। उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके अंदर जागरूकता लाने के लिए कई पहल की थीं। कहा कि नारी भाव संवेदनाओं की गंगोत्री है। महिलाएं न केवल परिवार की धुरी होती हैं, बल्कि समाज की प्रगति में भी उनका योगदान है। महिला मण्डल की प्रमुख शैफाली पण्ड्या ने कहा कि हमें नारी की शक्ति, उसकी संघर्षशीलता और उसकी अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.