लोहरदगा, मार्च 9 -- कुडू, प्रतिनिधि। हमारी माताएं-बहनें पुरुषों से भी ज्यादा मेहनत करती हैं। केवल हल चलाने की बात छोड़ दें, तो हर क्षेत्र में महिलाएं आज अधिक काम कर रही हैं। महिलाएं सही काम के विषय में सोचकर मार्केट डिमांड के अनुसार काम करें। तो और भी सफल होंगी। उक्त बातें लोहरदगा कुडू प्रखण्ड के मंगल बाजार में शनिवार को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर शंखधारा महिला विकास मंडल के वार्षिक महाअधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में सभा को संबोधित करते हुए स्थानीय सांसद सुखदेव भगत ने कही। उन्होने कहा कि सोनिया गांधी ने महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए कई काम किये हैं। आज राज्य या हमारे क्षेत्र में काम की कमी नहीं है। बावजूद इसके यहां के मजदूर बाहर पलायन करते हैं। वैसे लोगों को पलायन करने से रोकने के लिए सरकार ने पलास के माध्यम से एक बड़ा मंच दिया ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.