हरिद्वार, मार्च 8 -- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर लघु व्यापार एसोसिएशन ने अलकनंदा घाट पर बिंदी, चूड़ी, माला, फूल और प्रसाद बेचने वाली बुजुर्ग महिलाओं को शॉल ओड़ाकर सम्मानित किया। एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा कि इस तरह की तमाम लघु व्यापारी महिलाओं को आज भी महिला सशक्तिकरण की दरकार है। उन्होंने इस तरह की महिलाओं का सर्वे कराकर उचित प्रबंधन के साथ रोजगार दिए जाने की मांग की। एसोसिएशन महिला मोर्चा कि सह संयोजक पूनम माखन ने कहा छोटे-छोटे मेलों के दौरान गंगा के घाटों पर परिवार का पालन पोषण करने वाली महिलाओं को हटा दिया जाता है जो कि अन्याय पूर्ण है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.