देवघर, मार्च 8 -- देवघर,प्रतिनिधि। जिला समाज कल्याण शाखा देवघर के तत्वावधान में शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बाल विकास परियोजना देवघर सह जसीडीह की सेविकाओं द्वारा जागरुकता रैली निकाली गयी। इससे पूर्व अंचलाधिकारी सह बाल विकास परियोजना पदाधिकारी देवघर सह जसीडीह अनिल कुमार द्वारा उपस्थित सभी महिला पर्यवेक्षिकाओं व सेविकाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शपथ दिलायी गयी। उसके बाद उन्होंने अंचल कार्यालय परिसर से जागरुकता रैली को रवाना किया। मौके पर महिला पर्यवेक्षिका व सेविकाओं ने यह शपथ ली कि महिलाओं के संपूर्ण विकास के लिए उनके स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा एवं कौशल विकास से संबंधित सभी सेवाओं से आच्छादित कराऊंगी। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत कन्या भ्रुण हत्या, बाल विवाह, स्कूल ड्रॉप आउट, महिलाओं के प्रति हिंसा एवं तस्कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.