मुरादाबाद, मार्च 8 -- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में प्राथमिक विद्यालय रसूलपुर नगली की बेटियों ने चेहरे पर फेस पेंटिंग बनाकर जागरूक किया। बालिकाओं ने महिला हेल्पलाइन नंबर, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, बेटी घर की रोशनी, पढ़ेगी बेटी तो आगे बढ़ेगी बेटी, नारी का सम्मान करो आदि स्लोगन लिखकर बेटियों को सशक्त बनाने पर जोर दिया। प्रधानाध्यापक डॉ. हरनंदन प्रसाद ने स्कूली बच्चों को महिलाओं के प्रति आदर के साथ ही बेटों में बेटियों के प्रति सम्मान व उनको अधिकारों के प्रति सजग बनाने के लिए जागरूक किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.