जामताड़ा, मार्च 8 -- बिंदापाथर, प्रतिनिधि। नाला प्रखंड अंतर्गत गेड़िया शैक्षणिक अंचल के उत्क्रमित मध्य विद्यालय सालूका में शनिवार को महिला अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। अध्यक्षता विद्यालय के सहायक शिक्षक आलोक कुमार ने की। मौके पर श्री कुमार ने कहा कि महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने और सम्मान देने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष आठ मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है, कहा कि महिलाओं ने हर क्षेत्र में अपनी छाप छोड़ी है, चाहे राजनीति हो, अंतरिक्ष हो, खेल का मैदान हो या प्रशासनिक सेवा हो। कहा कि आज की महिलाएं पुरुषों से कंधे से कंधे मिलाकर चल रही है। मौके पर सहायक अध्यापक नैनी प्रसाद गोराई ने कहा कि महिलाएं समाज का अभिन्न अंग है इनके बिना समाज की कल्पना ही नहीं की जा सकती है, उनके चाहन...