सासाराम, मार्च 8 -- चेनारी, एक संवाददाता। मध्य विद्यालय भरन्दूआ के प्रांगण में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं द्वारा महिलाओं के सम्मान में गीत, नृत्य और झांकी प्रस्तुत की गई। इस मौके पर गणित ओलंपियाड सामान्य ज्ञान, चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। बेहतर शैक्षणिक माहौल पैदा करने वाले कि महिलाओं को हैंडबैग, अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बीईओ लाखेंद्र पासवान ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक अशोक प्रसाद ने किया। इस मौके पर विकास कुमार, अंजलि, सुनीता, आरती, अनीता, सावित्री, सुजाता, ललिता, राशिद बेग, अमरनाथ तिवारी, बनारसी राम, तस्लीम आदि लोग थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.