सीवान, मार्च 8 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। हर वर्ष 8 मार्च का दिन दुनिया भर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के तौर पर मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं की उपलब्धियों को सलाम करने का दिन है। इस दिन को महिलाओं की आर्थिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक, सामाजिक तमाम उपलब्धियों के उत्सव के तौर पर मनाया जाता है। साथ ही महिलाओं को यह एहसास कराया जाता कि वह हमारे लिए कितनी खास है। बहरहाल, जिले में विभिन्न क्षेत्र की महिलाओं को सम्मानित करने के लिए जिला प्रशासन ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आंबेडकर भवन के संवाद कक्ष में कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को किया गया है। इस मौके पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को उनकी उपलब्धि के लिए सम्मानित किया जायेगा। कार्यक्रम का आयोजन कला- संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.