सासाराम, मई 9 -- सासाराम, कार्यालय संवाददाता। अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर शुक्रवार को जिले के बिक्रमगंज प्रखंड के मानी, लक्ष्मणपुर, रमन डिहरा, केशोडिह, मठिया गांव के सभी सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों में जैव विविधता प्रबंधन समिति मानी रोहतास की तरफ से चित्रकारी प्रतियोगिता आयोजित किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन तीन ग्रुप में कराया गया। ग्रुप ए में कक्षा 1 से 4 तक के बच्चों ने फूलों भरी बगिया हमारी विषय पर चित्रकारी की। ग्रुप बी में कक्षा 5 से 8 तथा ग्रुप सी में कक्षा 9 से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं ने जैव विविधता से समृद्ध हरा भरा हमारा गांव विषय पर चित्रकारी की। दस विद्यालयों के 600 से अधिक स्कूली बच्चों ने जैव विविधता संरक्षण पर तस्वीरें बनाई। अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2025 का थीम प्राकृतिक के साथ सामंजस्य और सतत विकास है। ...