बागपत, फरवरी 2 -- बागपत। बागपत के यमुना नदी के पक्का घाट पर सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय आद्र्रभूमि दिवस मनाया। जिसमें पर्यावरण, सामाजिक संगठनों व छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। डीएफओ विनोद कुमार यादव ने बताया कि आद्र्रभूमियों के संरक्षण और उनके महत्व के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। आद्र्रभूमियाँ जल संरक्षण, भू-जल स्तर बनाए रखने व जैव विविधता की रक्षा में अहम भूमिका निभाती हैं। बढ़ते अतिक्रमण व शहरीकरण से इनके अस्तित्व पर खतरा बढ़ रहा है। लोगों को जल स्रोतों को स्वच्छ रखने व संरक्षण का आव्हान किया। कार्यक्रम के अंत में सभी लोगों ने मिलकर प्रकृति और जल संसाधनों को बचाने की शपथ ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...