दुमका, दिसम्बर 10 -- दुमका, प्रतिनिधि। अंतर्राष्टीय मानव अधिकार दिवस के अवसर पर पीपुल्स यूनियन फॉर सिविल लिबर्टीज, दुमका और हब सेंटर जोहार मानव संसाधन विकास केंद्र दुमका के संयुक्त तत्वाधान में मानव अधिकार से सम्बंधित आम आदमी के क़ानूनी अधिकारों की बुनियादी जानकारी से सम्बंधित जागरूकता हैंडबिल वितरण किया गया। हब सेंटर जोहार मानव संसाधन विकास केंद्र, दुमका के माइग्रेंट लिंक वर्कर सुशांत सोरेन ने प्रवासी सहायता एव सूचना नेटवर्क के सामाजिक गतिविधियो के बारे में जानकारी दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...