मैनपुरी, अप्रैल 26 -- शहर में अलीगढ़ का हापुड़ा और भातू गैंग लूट चोरी और छिनेती की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। शनिवार को पुलिस ने इस गैंग के सरगाना को गिरफ्तार किया। इसके कब्जे से दो लाख रुपये की नकदी, बाइक, मोबाइल आदि बरामद किए गए। इसी गैंग ने पांच दिन पूर्व शहर पीडब्ल्यूडी ठेकेदार से 5 लाख रुपये लूटे थे। इसके अलावा मैनपुरी-इटावा की तीन अन्य घटनाओं का भी खुलासा हुआ है। इन घटनाओं में शामिल गैंग के दो सदस्य अभी फरार हैं। पुलिस इनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। शनिवार को एसपी गणेश प्रसाद साहा ने पुलिस लाइन के सभागार में अंतरराज्यीय गैंग के सरगना रामबाबू पुत्र दौजीराम निवासी अकराबाद जनपद अलीगढ़ की गिरफ्तारी की जानकारी दी। इसके कब्जे से ठेकेदार से लूटे गए 5 लाख रुपये में से 2 लाख की नकदी बरामद की गई। ठेकेदार से लूट की घटना को इस गैंग के सदस्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.