अमरोहा, मार्च 22 -- तहसील बार के पूर्व महासचिव सुरमित गुप्ता की शिक्षामित्र पत्नी रेशू से अंतर्राज्यीय घुमंतू गिरोह ने गहने व नगदी लूटे थे। पुलिस ने गिरोह की एक महिला समेत चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। लूट के गहने खरीदने के आरोप में मेरठ के सर्राफ को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस के मुताबिक यह अंतर्राज्यीय गिरोह हरियाणा समेत अन्य कई प्रदेशों में भी लूट की वारदात कर चुका है। गिरोह के सदस्य लोगों को कार में लिफ्ट देकर घटना को अंजाम देते हैं। 9 मार्च की शाम कार सवार गिरोह ने शिक्षामित्र रेशू को ब्लॉक तिराहा से लिफ्ट दी थी। रेशू अपनी दोनों बेटियों के साथ गजरौला मायके जाने के लिए निकली थी। कार सवार बदमाशों ने कुछ आगे जाकर गहने व 18 हजार की नगदी लूटने के बाद रेशू व उनकी बेटियों को जबरन कार से उतार दिया था। तहसील बार एसोसिएशन व प्राथमिक शि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.