उन्नाव, फरवरी 23 -- सोनिक। मोहब्बत, बगावत और फिर मौत...दही के पीतांबर नगर में एक प्रेम कहानी का अंत इतना दर्दनाक होगा, इसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी। चार महीने पहले जिस युवती ने अपने प्यार के साथ सात जन्मों के वादे किए थे, सोमवार सुबह उसका शव संदिग्ध हालात में फांसी के फंदे पर लटका मिला। मायके पक्ष ने सनसनीखेज आरोप लगाते हुए इसे हत्या करार दिया है, जिसके बाद इलाके में तनाव और शोक का माहौल है। नवविवाहिता की दादी केतकी ने बताया कि इब्राहिम बाग की खुशबू और पीतांबर नगर भाग-दो निवासी एक युवक के बीच करीब एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। खुशबू अक्सर युवक के घर चली जाती थी, जिसे लेकर कई बार थाने में पंचायत भी हुई। अंततः चार माह पूर्व दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली। लेकिन, युवक के परिजनों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। नतीजतन, नवविवाहित जोड़े ...