हरदोई, दिसम्बर 2 -- हरदोई, संवाददाता। जिले में पुलिस की दो स्थानों पर अंतर्जनपदीय बदमाशों से मुठभेड़ हो गई।तीन बदमाश गोली लगने से घायल हो गए जबकि उनका एक साथी गिरफ्तार किया गया। चार बदमाश मौके का फायदा उठाकर भाग निकले। घायल बदमाशों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। पिहानी थाना क्षेत्र के गोमती नदी के पुल के निकट कुल्लावर मोड़ व बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के कल्याणमल मिश्रिख रोड पर बदमाशों से मुठभेड़ हुई। हरियावां सीओ अजीत सिंह चौहान ने बताया कि पिहानी थाना में 16 नवम्बर को मोहम्मद फरियाद निवासी ग्राम नेरी रोड कस्बा व थाना पिसावा जनपद सीतापुर द्वारा मुकदमा दर्ज कराया गया था कि उसका भाई इरशाद अपनी पिकअप डाला में मूंगफली लेकर जलालाबाद मंडी शाहजहांपुर जा रहा था। तभी रिजवान, आजाद सद्दाम, सज्जाद, गुल्लू तरुण अलाउद्दीन साहिल ने मारपीट कर घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.