नई दिल्ली, जुलाई 13 -- अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने रविवार को फेयरवेल स्पीच में कहा कि भारत अंतरिक्ष से महत्वाकांक्षा, निडरता, आत्मविश्वास और गर्व से भरा नजर आता है। शुक्ला ने भारत के प्रथम अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा के 1984 में कहे शब्दों को दोहराते हुए कहा, ''आज भी भारत ऊपर से 'सारे जहां से अच्छा' दिखता है।'' उन्होंने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर 'एक्सिओम-4' मिशन के अंतरिक्ष यात्रियों के लिए आयोजित विदाई समारोह में यह कहा। शुक्ला ने आईएसएस में अपने प्रवास का जिक्र करते हुए कहा, ''यह मुझे जादुई सा लगता है... यह मेरे लिए एक शानदार यात्रा रही है।'' भारतीय अंतरिक्ष यात्री ने कहा कि वह अपने साथ बहुत सारी यादें और सीख लेकर जा रहे हैं, जिन्हें वह अपने देशवासियों के साथ साझा करेंगे। आईएसएस पर 18 दिन के गहन वैज्ञानिक प्रयोगों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.