सासाराम, फरवरी 1 -- तिलौथू, हिन्दुस्तान टीम। उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अंतरिक्ष विज्ञान प्रदर्शनी मेले के दूसरे दिन जिले की विभिन्न सरकारी व निजी विद्यालयों के 8000 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। छात्रों ने इसरो के वैज्ञानिकों से अंतरिक्ष विज्ञान की शिक्षा हासिल की। विज्ञान शिक्षकों द्वारा भी वैज्ञानिकों से अंतरिक्ष विज्ञान के कई बिंदुओं पर चर्चा की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...