उरई, फरवरी 20 -- उरई। पीएमश्री कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय छिरिया सलेमपुर के छात्र-छात्राओं ने पियर लर्निंग कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को एमएल कान्वेंट इंटर कॉलेज जालौन का शैक्षिक भ्रमण किया। दोनों विद्यालयों के विद्यार्थियों ने संयुक्त रूप से प्रार्थना सभा में भाग लिया तथा आपसी संवाद के माध्यम से शिक्षण गतिविधियों की जानकारी साझा की। बच्चों ने एमएल कान्वेंट इंटर कॉलेज की कम्प्यूटर लैब, विज्ञान प्रयोगशाला, पुस्तकालय, सभागार, संगीत कक्ष एवं विभिन्न कक्षाओं का अवलोकन किया। विद्यार्थियों ने शिक्षकों से प्रयोगात्मक शिक्षण पद्धतियों, विज्ञान उपकरणों तथा डिजिटल शिक्षण संसाधनों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों को अंतरिक्ष विज्ञान, स्पेस टेक्नोलॉजी, मिसाइल प्रणाली तथा सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल आदि विषयों पर भ...