जहानाबाद, मार्च 19 -- करपी, निज संवाददाता। भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स की धरती पर सुरक्षित वापसी पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने करपी में जश्न मनाया। इस मौके पर पूर्व जिला पार्षद आनंद कुमार चंद्रवंशी ने कहा कि 9 महीना तक भारतीय मूल की निवासी सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष में फंसी हुई थी। उनकी सुरक्षित वापसी के लिए भारत में धार्मिक अनुष्ठान किया जा रहा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत सभी नेताओं ने सुरक्षित वापसी पर बधाई दी तथा उनके अदम्य साहस की प्रशंसा की गई। यह लगातार 9 महीना तक अंतरिक्ष में रही ।कभी हौसला नहीं खोया तथा दिलेरी का परिचय देते हुए सकुशल पृथ्वी पर लौट गई। इस मौके पर पूर्व भाजपा महामंत्री वेंकटेश शर्मा, गुड्डू शर्मा, श्रीनिवास शर्मा, बजरंगी कुमार, सुनील शर्मा, रोहित कुमार, रजनीकांत कुमार तथा गोविंद कुमार समेत कई नेता...