नई दिल्ली, मई 6 -- भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला इस महीने के अंत में प्रक्षेपित होने वाले एक्सिओम मिशन 4 के जरिए अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) की 14 दिवसीय यात्रा पर रवाना होंगे। खास बात यह है कि इस दौरान उन्हें अंतरिक्ष में भी भारतीय व्यंजनों का स्वाद मिलेगा। इसरो ने बताया कि वो अंतरिक्ष में मूंग का हलवा और आम रस समेत कई भारतीय व्यंजनों का आनंद लेंगे। इसरो और डीआरडीओ ने उनके लिए विशेष रूप से ऐसा भोजन तैयार किया है जो न सिर्फ पौष्टिक है, बल्कि भारतीय स्वाद से भरपूर भी है। इसमें चावल के विभिन्न व्यंजन, मूंग दाल का हलवा और आम का रस शामिल हैं। इसरो के मानव अंतरिक्ष उड़ान केंद्र के निदेशक डी.के. सिंह ने बताया, "शुक्ला को अंतरिक्ष में 'घर जैसा खाना' मिलेगा। इसके साथ ही उनके पास नासा द्वारा अनुमोदित अंतरराष्ट्रीय व्यंजनों में से भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.